Presidential Election Results Live: पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट
Presidential Election Results Live

खास बातें
India President Election Result 2022 News Live: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
लाइव अपडेट
02:44 PM, 21-JUL-2022
यशवंत सिन्हा से काफी आगे निकलीं द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। राज्य सभा के महासचिव ने इसकी जानकारी दी है।
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल
एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।
Your article helped me a lot. what do you think? I want to share your article to my website: